मेरे घर में आती है
खुली खिड़की से हवा
आताहै आसमान भी पूरा पूरा वहीँ से
आती है उदासी उसी खिड़की से
रहता है पूरा घर जैसे वहीँ पर
वह खिड़की वजूद है मेरे होने का
करती है बात कबसे
इसी खिड़की से ढलती है शाम
रात चुप चाप दाखिल होती है यहीं से
सपनों का नींद में आना है यहीं से
यहीं से झांकती हैं तन्हाईयाँ
जाने के बाद
लगती है बच्चे को सायकिल सी ज़रूरी
सू खी डालें बरसातें
महक ज़मीं सितारें चाँद
सागर भरकर नावें
, बादल जाने कितनी शक्लोंवाले
झाँक कर झाँक कर जाते
जैसे छेड़े कोई नई उम्रे की किसी लजीली कों
दरवाजों ने कई बार है टोका इसको
बंद करो ये ताका झांकी
टोका टोकी
मगर ये खिड़की उड़ती जाती दूर फलक तक
क्षितिज से सारी खबरें लाती उछल उछल कर
फुर्सत में समय के कोने से
दरवाज़ा हौले दस्तक से खुलवाकर
पूछ ही लेती है खिड़की
दरवाजों से भी हाल चाल।
Khidki bahut sunder lagi.
जवाब देंहटाएंkya baat hai !
जवाब देंहटाएंbahut sundar !
मगर ये खिड़की उड़ती जाती दूर फलक तक
जवाब देंहटाएंक्षितिज से सारी खबरें लाती उछल उछल कर
bahut sunder rachna hai.
खूबसूरत , पसंद आई कविता !
जवाब देंहटाएंsundar rachanaa ke liye BADHAAAIII.
जवाब देंहटाएंek galti kripya right batan DABA (bada nahin) kar...........
KRIPYA ISE SAHI KAR LIIJIYE.
बहुत सुन्दर कविता.....
जवाब देंहटाएंitni khubsurt khidki,is tasvirmai kavita ke
जवाब देंहटाएंliy bdhai.
yahi khidki khulii rahni chahiye.
जवाब देंहटाएंदीवार में एक खिडकी रहती है कि याद आ गयी
pragya ji aapki kavita padhkar achchha laga.
जवाब देंहटाएंkafi dino baad apni jabaan me kuch padha.....
very nice.
Dr Shashank Sharma
बहुत खूब.
जवाब देंहटाएंmaine bhi kavita padhi.sundar hai.badhayee.
जवाब देंहटाएंkrishnabihari